शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने रूस में बेची हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के निदेशक मंडल की बैठक में हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

इस मंजूरी के बाद आईसीआईसीआई बैंक रूस स्थित अपनी सब्सीडियरी कंपनी आईसीआईसीआई बैंक यूरेशिया (ICICI Bank Eurasia) में हिस्सेदारी रूस की अन्य कंपनी सोवकोमबैंक (Sovcombank) को बेचेगी। आीबीईएल की कुल परिसंपत्ति 4.5 अरब रूबल और चुकता पूँजी 1.6 अरब रूबल है। इस सौदे के 2014 के आखिर तक पूरा होने की उम्मीद है। इस सौदे के पूरा हो जाने के बाद ही इस सौदे की राशि की जानकारी मिल पायेगी। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.66% की कमजोरी के साथ 359.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख