शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थर्मेक्स (Thermax) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

अफ्रीका में ठेका मिलने की खबर से शेयर बाजार में थर्मेक्स (Thermax) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1131.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1 बजे यह 2.24% की बढ़त के साथ 1088.05 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कंपनी को अफ्रीका की ओद्योगिक कंपनी से सीमेंट संयंत्रों के लिए कैप्टिव बिजली की आपूर्ति के लिए 351 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस परियोजना के तहत संयंत्र की डिजाइनिंग, उत्पादन, आपूर्ति और जाँच व संचालन का काम किया जाना है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!