शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) जुटायेगी पूँजी

एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) पूँजी जुटाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 6 जनवरी 2015 को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (ईजीएम) की बैठक बुलायी है, जिसमें क्यूआईपी (QIP) के जरिये 75 करोड़ रुपये तक की राशि जुटने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी। 

इसके साथ ही कंपनी को कर्नाटक अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ऐंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन से सिंधनूर, गडक-बेटागरी और हवेरी इन शहरों में चौबीसों घंटे जलापूर्ति के लिए 267 करोड़ रुपये का ठेके भी मिले हैं।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:16 बजे यह 1.66% की बढ़त के साथ 89 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!