शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मर्केटर (Mercator) को म्यांमार में मिली परियोजना

मर्केटर (Mercator) ने म्यांमार के साथ एक समझौता किया है।

मर्केटर की सब्सीडियरी कंपनी मर्केटर पेट्रोलियम, ऑयल इंडिया (Oil india) और अन्य कंपनियों के कंसोर्शियम ने म्यांमार के ऑयल और गैस इंटरप्राइज के साथ एक उत्पादन साझा समझौता किया है। इस समझौते के तहत म्यांमार में तटीय क्षेत्र में तेल ब्लॉकों में उत्पादन का काम किया जायेगा। ये दोनों तेल-गैस ब्लॉक म्यांमार के तटीय क्षेत्र में गहरे पानी में स्थित हैं। ऑयल इंडिया इन दोनों ब्लॉकों की संचालक कंपनी होगी, जबकि इनमें मर्केटर पेट्रोलियम की 25% हिस्सेदारी होगी।

आज शेयर बाजार में मर्केटर के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.01% के नुकसान के साथ 29.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख