शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) - रैनबैक्सी (Ranbaxy) को मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धी आयोग (CCI) ने सन फार्मा (Sun Pharma) और रैनबैक्सी (Ranbaxy) समझौते को मंजूरी दे दी है।

हालाँकि सीसीआई ने सशर्त इस विलय को मंजूरी दी है। मंजूरी मिलने के साथ ही सन फार्मा में रैनबैक्सी का विलय पूरा हो गया है। सीसीआई की शर्त के मुताबिक अब कंपनी को अपने 7 ब्रांडों को बेचना होगा, जिसमें सन फार्मा के 2 और रैनबैक्सी के 5 उत्पाद हैं। हालाँकि सन फार्मा ने यह स्पष्ट किया है कि इन उत्पादों की भारत में कंपनी की आय में 1% से भी कम की हिस्सेदारी है। 

शेयर बाजार में सन फार्मा के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11 बजे यह 0.97% की बढ़त के साथ 836.80 रुपये पर है।

रैनबैक्सी का शेयर 2.35% की तेजी के साथ 639.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख