शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने वाशिंगटन गैस (Washington Gas) से मिलाया हाथ

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने ग्राहक सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए समझौता किया है।

एचसीएल टेक ने ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए वाशिंगटन गैस (Washington Gas) के साथ 30 महीने की अवधि के लिए समझौता किया है। इसके तहत वाशिंगटन गैस के कस्टमर केयर और बिलिंग सॉफ्टवेयर के लिए एचसीएल 30 महीनों के दौरान बिलिंग सॉफ्टवेयर का आधुनिकीकरण करेगी। हालाँकि इस सौदे की राशि के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। गौरतलब है कि वाशिंगटन गैस, डब्लूजीएल होल्डिंग्स की इकाई है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:12 बजे यह 0.14% की बढ़त के साथ 1564.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख