शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 2,008 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नवंबर और दिसंबर महीने में कई बड़े ठेके मिले हैं।

ये ठेके 2,008 करोड़ रुपये के हैं, जिनमें दो अंतरराष्ट्रीय ठेके भी शामिल हैं। कंपनी के पावर ट्रांसमिशन कारोबार को 1,058 करोड़ रुपये के ठेके बिहार और अल्जीरिया से मिले हैं। वहीं 920 करोड़ रुपये का ठेका अबू धाबी में निर्माण कार्यों के लिए मिला है। वहीं, हेवी सिविल इन्फ्रा कारोबार को 30 करोड़ रुपये का ठेका भी मिला है। 

इसके साथ ही कंपनी को 319 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.01% के नुकसान के साथ 1545.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख