शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को सऊदी अरब में मिली परियोजना

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन (IL&FS Engineering & Construction) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठेका मिला है।

आईएलऐंडएफएस की सब्सीडियरी कंपनी मेटस इन्फ्रा सऊदी अरबिया (MISA) को सऊदी अरब में अबराज कुदई परियोजना के तहत निर्माण कार्यों के लिए यह ठेका दिया है। यह ठेका 29 करोड़ सऊदी रियाल यानी लगभग 464 करोड़ रुपये का है। इसके तहत कंपनी 230 मीटर ऊँचाई के दो टावरों की डिजाइनिंग, निर्माण, जाँच आदि काम करेगी। 

कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार  बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.60% के नुकसान के साथ 58.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख