शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमेंस (Siemens) को बिहार में मिली परियोजना

सीमेंस (Siemens) को बिहार ग्रिड (Bihar Grid) कंपनी से ठेका मिला है।

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग और   पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की संयुक्त उपक्रम (JV) कंपनी बिहार ग्रिड से सीमेंस को लगभग 317 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। इसके तहत कंपनी बिहार में पहले 220 किलोवाट जीआईएस सबस्टेशन की स्थापना करेगी। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.91% के नुकसान के साथ 885.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!