शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने खोजे तेल-गैस क्षेत्र

ओएनजीसी (ONGC) ने तीन नये तेल-गैस क्षेत्रों की खोज की है।

कंपनी को कृष्णा-गोदावरी बेसिन, मुंबई अपतटीय बेसिन और कावेरी बेसिन में ये क्षेत्र मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अफनी 264वीं निदेशक मंडल की बैठक में अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है। कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर के भाव से 100% अंतरिम लाभांश को मंजूर किया है। इस तरह कंपनी कुल 4277.75 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, जिसमें से भारत सरकार को अपनी हिस्सेदारी के लिए 2,948.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11 बजे यह 0.61% की बढ़त के साथ 339 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!