शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस मीडियावर्क्स (Reliance Mediaworks) ने मल्टीप्लेक्स कारोबार बेचा

रिलायंस मीडियावर्क्स (Reliance Mediaworks) ने कार्निवल सिनेमाज (Carnival Cinemas) के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत रिलायंस ने अपना मल्टीप्लेक्स कारोबार कार्निवल सिनेमा को बेच दिया है। यह भारत में इस क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है। इस सौदे से रिलायंस कैपिटल का कर्ज लगभग 700 करोड़ रुपये कम होगा। 

इस प्रस्तावित सौदे के बाद रिलायंस कैपिटल अब अपने कोर वित्तीय सेवा कारोबार पर ध्यान देगी। गौरतलब है कि इस सौदे के पूरा हो जाने के बाद कार्निवल देश के तीन बड़े मल्टीप्लेक्स संचालकों की श्रेणी में आ जायेगी। 

शेयर बाजार में रिलायंस कैपिटल के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2;08 बजे यह 0.18% की कमजोरी के साथ 524.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2014)  

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख