शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) : रेडियो सिटी 91.1 (Radio City 91.1) का अधिग्रहण

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) ने रेडियो क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है।

जागरण प्रकाशन के निदेशक मंडल की बैठक में म्यूजिक ब्रॉडकास्ट (एमबीपीएल) के अधिग्रहण के जरिये रेडियो क्षेत्र में प्रवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है। हालाँकि अभी इस अधिग्रहण को नियामकों की मंजूरियाँ मिलना बाकी है, जिसमें सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मंजूरी मिलना भी बाकी है। गौरतलब है कि म्यूजिक ब्रॉडकास्ट रेडियो सिटी (Radio City) के नाम से रेडियो नेटवर्क चलाती है और वर्तमान में यह 7 राज्यों में 20 स्टेशनों के साथ मौजूद है। 

आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 153.15 रुपये तक ऊपर चढ़ गया था, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है, लेकिन अभी कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया है। सुबह 11:8 बजे यह 5.07% की तेज गिरावट के साथ 132.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख