शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने मैजिक बस इंडिया (Magic Bus India) से मिलाया हाथ

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन (Magic Bus India Foundation) के साथ एक करार किया है।

यह समझौता नेस्ले हेल्थी किड्स ग्लोबल कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जिसके तहत किशोरों में खाद्य और स्वास्थ्य जागरूकता दी जायेगी। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में 10 से 17 साल के 50,000 छात्रों तक पहुँच बनायी जायेगी। पिछले एक साल से जिन शहरों में यह कार्यक्रम चल रहा है, उनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.06% की बढ़त के साथ 6099 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!