शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने दिया स्पष्टीकरण

दवा निर्माता कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने दवाओं के रिकॉल पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

ऐसी खबर है कि कैडिला की अमेरिकी सब्सीडियरी कंपनी ने बेन्जोन्टेट दवाओं की 63,648 बोतलों को बाजार से वापस मँगाया (रिकॉल) है। इसी खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए कंपनी ने कहा कि अमेरिका स्थित सब्सीडियरी कंपनी द्वारा रिकॉल उसका स्वैच्छिक कदम है और यह तृतीय श्रेणी का रिकॉल है, जिसका मतलब है कि इन उत्पादों से ग्राहकों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.37% के नुकसान के साथ 1493.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख