शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) : सीपीपीआईबी (CPPIB) ने किया निवेश

लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) और कनाडा पेन्शन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) के बीच निवेश करार पूरा हो गया है।

यह समझौता एलऐंडटी औऱ सीपीपीआईबी की सब्सीडियरी कंपनी के बीच हुआ था, जिसके तहत एलऐंडटी की सब्सीडियरी एलऐंडटी इन्फ्रा डेवलपमेंट में निवेश किया गया था। सीपीपीआईबी ने एलऐंडटी आईडीपीएल में 1,000 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश पूरा कर लिया है। इसके साथ ही 1,000 करोड़ रुपये का दूसरा निवेश शुरुआती निवेश के बारह महीनों के बाद किया जायेगा। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह दोपहर 12;15 बजे 1.38% की बढ़त के साथ 2490.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!