शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेटेंट विवाद में फँसी सिप्ला (Cipla)

घरेलू दवा निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) पेटेंट उल्लंघन विवाद में फँस गयी है।

स्विट्जरलैंड की दवा कंपनी नोवार्टिस (Novartis) ने अपनी श्वास संबंधी ऑन्ब्रिज दवा के पेटेंट के उल्लंघन मामले में सिप्ला को कोर्ट में घसीट लिया है। 

सिप्ला ने इस खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कंपनी का उद्देश्य मरीजों तक सस्ती दरों पर दवाएँ मुहैया कराना है और इसी दिशा में कंपनी भारत समेत कई बाजारों में विभिन्न दवाएँ बेचती हैं। कंपनी ने हाल ही में यूनिब्रेज (Unibrez) दवा उतारी है। नोवार्टिस ने इस दवा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय (HC) का दरवाजा खटखटाया है। हालाँकि अभी यह मामला विचाराधीन है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:52 बजे यह 2.97% की बढ़त के साथ 623.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख