दवा निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने अधिग्रहण विकल्पों पर विचार करने की खबर पर अपना रुख स्पष्ट किया है।
ल्युपिन के मुताबिक कंपनी अपने दैनिक संचालन में सक्रिय रूप से आंतिरक और बाहरी वृद्धि के लिए विभिन्न अवसरों पर विचार कर रही है, जिसमें अधिग्रहण भी शामिल है। यदि भविष्य में अधिग्रहण की दिशा में कोई प्रस्ताव मंजूर किया जाता है तो उचित समय पर इसकी जानकारी दी जायेगी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:20 बजे यह 2.47% की बढ़त के साथ 1427.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2014)


