शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईवीआरसीएल (IVRCL) ने बेची हिस्सेदारी

आईवीआरसीएल (IVRCL) ने दुबई की कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत आईवीआरसीएल ने चेन्नई वाटर डीसैलिनेशन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी दुबई की यूटिको कंपनी को बेच दी है। यह समझौता तीन महीने के अंदर पूरा हो सकता है। यह सौदा लगभग 150 करोड़ रुपये का है। गौरतलब है कि चेन्नई वाटर डीसैलिनेशन, आईवीआरसीएल की सब्सीडियरी कंपनी है। 

कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यहह 12.13% की मजबूती के साथ 15.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!