शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोंटे कार्लो (Monte Carlo) की कमजोर लिस्टिंग

ऊनी और सूती वस्त्रों की निर्माता कंपनी मोंटे कार्लो फैशंस (Monte Carlo Fashions) ने शेयर बाजार में अपने पहले दिन की कमजोर शुरुआत की है।

लुधियाना की इस कंपनी के आईपीओ (IPO) का इश्यू भाव 645 रुपये था, मगर आज सुबह बीएसई में इसका लिस्टिंग भाव 585 रुपये रहा। शुरुआती कारोबार में यह 632 रुपये तक चढ़ा, मगर जल्दी ही यह फिर से 600 रुपये के नीचे आ गया। सुबह करीब 11.30 बजे यह 595 रुपये पर चल रहा है। 

मोंटे कार्लो का 54.33 लाख शेयरों का आईपीओ 3-5 दिसंबर 2014 के दौरान खुला था। इसने अपनी 25% हिस्सेदारी इस इश्यू के जरिये निवेशकों को दी और 350 करोड़ रुपये जुटाये थे। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख