शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को यूके मिली परियोजनाएँ

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को चार ठेके मिले हैं।

सुजलॉन की सब्सीडियरी कंपनी सेनविएन (Senvion) को यूके में 60 मेगावॉट के चार ठेके प्राप्त हुए हैं।

कंपनी को पहला ठेका स्कॉटलैंड बॉर्डर पर स्थित पेनमैनशेल विंड फार्म के लिए आरईएस (RES) के साथ मिला है। यह परियोजना 28.7 मेगावाट की है। इसके साथ ही कंपनी को इन्फ्रारेड कैपिटल पार्टनर्स (InfraRed Capital Partners) से रेपस मॉस विंडफार्म के लिए जॉन लैंग से न्यू अल्बियन और ब्रॉडव्यू एनर्जी से वाटफोर्ड लॉज विंडफार्म के लिए कुल 34.8 मेगावाट की परियोजनाएँ मिली हैं।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 7.83% की मजबूती के साथ 13.77 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख