शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences) के पेटेंट को मिली चुनौती

घरेलू दवा कंपनी क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences) ने दवा के पेटेंट को चुनौती दिये जाने की खबर की पुष्टि की है।

अमेरिका में क्लैरिस के प्रोपोफोल दवा के पेटेंट को न्यायालय में चुनौती दी गयी है। यह प्रोपोफोल दवा डिप्रीवन का जेनेरिक वर्जन है, जिसका इस्तेमाल सामान्य एनेस्थिया सर्जरी और अन्य चिकित्सीय प्रक्रियाओं में किया जाता है। 

गौरतलब है कि अमेरिका की दवा कंपनी फ्रेसेनियस काबी (Fresenius Kabi) ने अमेरिका के डेलावेयर कोर्ट में क्लैरिस के मौजूदा पेटेंट के खत्म होने से पहले उसके व्यावसायिक इस्तेमल पर रोक लगाने के लिए अर्जी दी है। यदि इस मामले में क्लैरिस जीत जाती है तो वह पेटेंट की समाप्ति से पहले इस उत्पाद को बाजार में पेश कर पायेगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:05 बजे यह 0.42% की बढ़त के साथ 178 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख