शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने जापान की कंपनी से मिलाया हाथ

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने जापान की मित्सुई ओएसके (Mitsui OSK) कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत उत्तरी अमेरिका से भारत में तरल ईथेन गैस की सप्लाई की जायेगी। मित्सुई, रिलायंस द्वारा बनवाये गये छह बहुत बड़े ईथेन जहाजो (वीएलईसी) के निर्माण का निरीक्षण करेगी। जहाजों के निर्माण और आपूर्ति के बाद मित्सुई इन जहाजों का संचालन और प्रबंधन भी करेगी। हालाँकि इन जहाजों पर आने वाली लागत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.79% की गिरावट के साथ 886.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!