शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) : सुमितोमो मित्सुई (Sumitomo Mitsui) को बेची हिस्सेदारी

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने जापान की कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

जापान की सुमितोमो मित्सुई (Sumitomo Mitsui) के साथ लंबी अवधि के इस समझौते के तहत रिलायंस प्रेफरेंशियल आवंटन के जरिये मित्सुई को अपनी 2.77% हिस्सेदारी बेचेगी। यह निवेश प्रति शेयर 530 रुपये के आधार पर होगा। इस तरह यह सौदा 371 करोड़ रुपये का है।

गौरतलब है कि सुमितोमो मित्सुई ट्रस्ट समूह जापान का चौथा सबसे बड़ा बैंक है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:15 बजे यह 0.53% की बढ़त के साथ 500 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!