शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करियर प्वॉइन्ट (Career Point) ने किया एमओयू (MOU) समझौता

करियर प्वॉइन्ट (Career Point) ने राजस्थान सरकार के साथ ज्ञापन-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

कंपनी ने राजस्थान सरकार के स्कील्स ऐंड लाइवलीहूड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन विभाग के साथ यह समझौता राज्य में कौशल विकास प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए किया है। कंपनी विभिन्न रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यार्थियों को प्रशिक्षण देगी। कंपनी को 10 क्षेत्रों का आवंटन किया गया है, जिसमें बैंकिंग एवं अकाउंटिंग, करियर एवं लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, आईसीटी, हॉस्पिटैलिटी, कारोबार एवं वाणिज्य, ऑटोमोटिव और खुदरा क्षेत्र शामिल हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में शानदार तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 151.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11 बजे यह 8.03% की मजबूती के साथ 146 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख