शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्लू स्टार (Blue Star) ने मिलाया यूरेका फोर्ब्स (Eureka Forbes) से हाथ

ब्लू स्टार (Blue Star) वाटर प्यूरिफायर के क्षेत्र में बाजार में कदम रखने जा रही है।

इसी दिशा में ब्लू स्टार ने यूरेका फोर्ब्स (Eureka Forbes) के साथ साझेदारी समझौता किया है। इस समझौते के तहत ब्लू स्टार के वाटर कूलर्स के साथ यूरेका इन-बिल्ट एक्वागार्ड प्यूरिफायर मुहैया करायेगी। कंपनी के 80 लीटर स्टोरेज क्षमता वाले वाटर कूलर्स इन-बिल्ट एक्वागार्ड प्यूरिफायर की कीमत 66,000 रुपये और 120 लीटर स्टोरेज क्षमता की कीमत 88,000 रुपये होगी।  

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:50 बजे यह 2.69% की बढ़त के साथ 318.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2014) 

 

 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख