शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री 21% बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने दिसंबर 2014 में कुल 109,791 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने दिसंबर 2013 में 90,924 गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री 21% बढ़ी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 98,109 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 86,613 रही थी।

दिसंबर 2014 में कंपनी ने 11,682 गाड़ियों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 4,311 गाड़ियों का निर्यात किया था। इस तरह कंपनी का निर्यात साल-दर-साल 171% बढ़ा है।

कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 11% बढ़ कर 10,771 हो गयी है, जो कि बीते साल की इसी अवधि में 73,155 दर्ज हुई थी।

वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में 30% की बढ़त हुई है। इसमें ओम्नी और ईको सरीखी गाड़ियाँ शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री चढ़ कर 10,771 हो गयी है। जो कि दिसंबर 2013 में 8,312 दर्ज की गयी थी।

हालाँकि, कंपनी की मिड साइज श्रेणी की बिक्री 1277% चढ़ कर 3,731 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 271 रही थी।

हालाँकि, इस दौरान जिप्सी और अर्टिगा जैसी यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 12% बढ़ कर 5,774 रही है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 5,146 रही थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 1.02% की बढ़त के साथ 3375.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख