शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री 8% घटी

दिसंबर 2014 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने 36,328 वाहन बेचे हैं।

दिसंबर 2013 में कंपनी ने 39,611 वाहन बेचे थे। इस तरह कंपनी की बिक्री 8% घटी है।

इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 7% घट कर 34,460 रही है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 36,881 दर्ज हुई थी।

कंपनी का निर्यात 32% घट कर 1,868 रहा है। दिसंबर 2013 में कंपनी का निर्यात 2,730 रहा था। 

इस दौरान कंपनी के यात्रियों वाहनों की बिक्री 5% बढ़ कर 17,311 रहा है। पिछली बार यह 16,436 रही थी। 

दिसंबर 2014 में कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 15% घट कर 12,194 रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 14,399 दर्ज हुई थी।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.92% की कमजोरी के साथ 1224.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!