शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बिक्री पाँच लाख से अधिक

साल 2014 में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बिक्री सबसे अधिक रही है।

जनवरी-दिसंबर 2014 की अवधि में कंपनी की दोपहिया वाहनों की सालाना बिक्री 8% बढ़ कर 66,45,787 रही है। वहीं, जनवरी-दिसंबर 2013 में कंपनी ने 61,83,849 वाहन बेचे थे। 

मासिक आधार पर, दिसंबर 2014 में कंपनी की बिक्री एक बार फिर पाँच लाख से अधिक रही है। इस दौरान कंपनी ने 5,26,097 वाहन बेचे हैं। वहीं, दिसंबर 2013 में कंपनी ने 5,24,990 वाहन बेचे थे।

अप्रैल-दिसंबर 2014 अवधि में कंपनी ने कुल 50,56,325 वाहन बेचे है, जो अप्रैल-दिसंबर 2013 में 46,56,498 वाहन बेचे थे। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव मे हल्की गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 0.31% की कमजोरी के साथ 3097.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख