शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री 48% बढ़ी

दिसंबर 2014 में वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की कुल बिक्री बढ़ी है।

इस दौरान कंपनी की बिक्री 48% बढ़ कर 9,290 हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 6,275 दर्ज की गयी थी।

दिसंबर 2014 में कंपनी के भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 85% बढ़ कर 7,210 रही है। जो कि दिसंबर 2013 में 3,890 रही थी।

वहीं, इस दौरान कंपनी के हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 13% घट कर 2,080 रही है, जो पिछली अवधि में 2,385 रही थी।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 8.33% की मजबूती के साथ 57.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख