शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले 4,006 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को दिसंबर माह में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से ठेके मिले हैं।

ये ठेके 4,006 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी को उड़ीसा में 48 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाने के लिए 2053 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। इसके अलावा 440 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके दिये गेय हैं। 

कंपनी के जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार को 729 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। इसके साथ ही बिजली वितरण कारोबार को 668 करोड़ रुपये की परियोजना मिली है, जबकि कंपनी के हेवी सिविल इन्फ्रा कारोबार को 228 करोड़ रुपये का ठेका दिल्ली मेट्रो से निर्माण कार्यों के लिए प्राप्त हुआ है। वहीं, 328 करोड़ रुपये का ठेका भी अतिरिक्त कार्यों के लिए दिया गया है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.42% की बढ़त के साथ 1556.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख