शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का उत्पादन 18% बढ़ा

दिसंबर 2014 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का उत्पादन बढ़ कर 95,400 रहा है।

दिसंबर 2013 में कंपनी का उत्पादन 80,698 रहा था। इस तरह कंपनी का उत्पादन 18% बढ़ा है।

इस दौरान रिट्ज, स्विफ्ट, एस्टिलो, सेलेरियो और डिजायर जैसी कॉम्पेक्ट गाड़ियों का उत्पादन 18% बढ़ कर 37,001 रहा है, जो पिछली बार 31,249 दर्ज हुआ था।

दिसंबर 2013 में जिप्सी और अर्टिगा जैसे यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन 5,781 होने की तुलना में इस बार यह 15% घट कर 4,934 रहा है। 

इस दौरान कंपनी की ईको और ओम्नी जैसी गाड़ियों का उत्पादन 6,396 की तुलना में 68% बढ़ कर 10,725 रहा है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:32 बजे यह 1.70% की बढ़त के साथ 3496.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख