शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा 13% बढ़ा

कारोबारी साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में इन्फोसिस (Infosys) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 3,250 करोड़ रुपये रहा है।

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,875 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 13% की बढ़त हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर 2015 तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% बढ़ कर 13,796 करोड़ रुपये रही है, जो बीती तिमाही में 13,342 करोड़ रुपये रही थी। 

इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) बीती तिमाही में 27.09 रुपये के मुकाबले बढ़ कर 28.44 रुपये रही है। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 5.02% की मजबूती के साथ 2073.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!