शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) खरीदेगी सॉफ्जेन (SOFGEN)

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने सॉफ्जेन होल्डिंग्स (SOFGEN Holdings) के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत टेक महिंद्रा, सॉफ्जेन का अधिग्रहण करेगा। सभी आवश्यक मंजूरियों के बाद यह सौदा मार्च 2015 तक पूरा होने की उम्मीद है। सॉफ्जेन के पास 20 से अधिक टियर 1 ग्राहकों के साथ 450 से अधिक कर्मचारी है। यह विभिन्न कोर बैंकिंग सॉल्युशंस प्रदान कराती है। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.41% की बढ़त के साथ 2680.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!