शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) को तीसरी तिमाही में 1030 करोड़ रुपये का घाटा

प्रमुख दवा कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) ने अक्टूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में 1,029.7 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा दिखाया है।

दिसंबर 2013 में समाप्त तिमाही में इसका घाटा 158.9 करोड़ रुपये था। कंपनी की आमदनी में भी गिरावट आयी है। बीती तिमाही में इसकी आमदनी 2893.9 करोड़ रुपये से घट कर 2618.8 करोड़ रुपये रह गयी। इस तरह तिमाही आमदनी में 9.5% की गिरावट आयी। बाजार विश्लेषकों के अनुमानों की तुलना में यह आमदनी काफी कम रही है। 

कंपनी को बीती तिमाही में 888 करोड़ रुपये का कर चुकाना पड़ा है, जो इसके भारी तिमाही घाटे का मुख्य कारण है। कंपनी ने 822.7 करोड़ रुपये के न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) की समीक्षा करते हुए इसका प्रावधान करने का फैसला किया। 

इन नतीजों के बाद रैनबैक्सी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। नतीजों से पहले यह हल्की बढ़त के साथ लगभग 710-715 रुपये के आसपास चल रहा था, जहाँ से यह एक झटके में दिन के निचले स्तर 684 रुपये पर आ गया। हालाँकि इसके बाद यह कुछ सँभला। बीएसई में यह 7.15 रुपये या 1.01% की गिरावट के साथ 699.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख