शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) करेगी पेमेंट बैंक लाइसेंस का आवेदन

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने पेमेंट बैंक (Payment Bank) लाइसेंस के लिए आवेदन करने का फैसला किया है।

भारती यह आवेदन अपनी सहायक कंपनी एयरटेल एम कॉमर्स सर्विसेज (AMSL) के जरिये करेगी। इसका इरादा अपने मौजूदा प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रुमेंट लाइसेंस को पेमेंट बैंक लाइसेंस में तब्दील कराने का है। इसने अपने पेमेंट बैंक कारोबार में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को भी साझेदार बनाने का फैसला किया है। इसने अपने बयान में जानकारी दी है कि एएमएसएल को आरबीआई से पेमेंट बैंक लाइसेंस मिलने और सभी आवश्यक नियामक स्वीकृतियाँ मिलने पर कोटक महिंद्रा बैंक एक निवेशक के रूप में एएमएसएल में 19.9% हिस्सेदारी खरीदेगा। 

एयरटेल भारत की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा कंपनी है, जिसके 21.5 करोड़ ग्राहक हैं। इसने साल 2011 में एयरटेल मनी नाम से देश में पहली प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रुमेंट सेवा शुरू की थी। 

गुरुवार के कारोबार में भारती एयरटेल का शेयर लगभग पूरे सत्र में दबाव में रहने के बाद आखिरी आधे घंटे में हरे निशान में आया। दरअसल वायदा एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी भी आखिरी आधे घंटे में ही तेजी से सँभले। भारती का शेयर बीएसई में 1.40 रुपये या 0.37% की बढ़त के साथ 375.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख