शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) का मुनाफा बढ़ा, पर एनपीए का दबाव

सरकारी क्षेत्र के कॉर्पोरेशन बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में मुनाफे में बढ़ोतरी दिखायी है, मगर डूबे कर्जों (एनपीए) का स्तर बढ़ने के चलते सोमवार को इसके शेयर भाव में तीखा उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

इसका तिमाही मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 126.69 करोड़ रुपये की तुलना में बीती तिमाही के दौरान 147.21 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस तरह बैंक का तिमाही मुनाफा 16.2% बढ़ा। 

इसकी शुद्ध ब्याज आय (NII) इस दौरान 1,002 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,029 करोड़ रुपये रही। इसमें केवल 2.7% की हल्की बढ़त दर्ज हुई। इसके डूबे कर्जों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। इसका सकल एनपीए ठीक पिछली तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2014 के 4.45% से बढ़ कर 4.88% हो गया है। शुद्ध एनपीए भी इस दौरान 2.92% से बढ़ कर 3.27% हो गया। 

इसके शेयर भाव में आज तीखा उतार-चढ़ाव दिखा। यह सुबह से कमजोर चल रहा था, मगर नतीजों से ठीक पहले कुछ सपाट हो गया था। नतीजे आते ही यह लगभग 64 के स्तर से फिसल कर 61.85 रुपये तक फिसल गया। हालाँकि आखिरी मिनटों में इसने फिर से कुछ वापसी की। बीएसई में यह अंत में 1.75 रुपये या 2.72% नुकसान के साथ 62.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख