शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) का घाटा अनुमानों से कम, शेयर भाव सुस्त

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) के 2014-15 के तिमाही नतीजे काफी निराशाजनक रहे हैं।

तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का घाटा 30.7% बढ़ कर 116 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली तिमाही में यह आँकड़ा 88.7 करोड़ रुपये था। बीती तिमाही के दौरान आय में भी पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 18.3% की तेज गिरावट देखने को मिली है। तिमाही आय 3,163 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 2,583 करोड़ रुपये रह गयी है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने 2,959 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया था। हालाँकि इसका तिमाही घाटा ब्रोकिंग फर्म के अनुमानों से 37% बेहतर रहा। 

ब्रोकिंग फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के अनुमान से कमजोर आय के पीछे सीमेंट कारोबार की सुस्त रफ्तार और रियल एस्टेट क्षेत्र और निर्माण (कंस्ट्रक्शन) क्षेत्र का कमजोर प्रदर्शन रहा। रियल एस्टेट क्षेत्र से कंपनी की आय पिछले साल के मुकाबले 71% घटी है, जबकि निर्माण क्षेत्र से आय मंर 36.2% गिरावट आयी है। बीती तिमाही के दौरान एबिटा मार्जिन अनुमानों से काफी कम केवल 15.3% रहा। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने 20.8% के एबिटा मार्जिन का अनुमान लगाया था।

कंपनी के नतीजे कल शाम बाजार बंद होने के बाद सामने आये थे। आज सुबह से जेपी एसोसिएट्स का शेयर भाव सुस्त चल रहा है। बीएसई में यह पिछले बंद भाव 23.90 रुपये की तुलना में आज सुबह 23.15 रुपये पर खुला। सुबह करीब 10.45 बजे यह 0.35 रुपये या 1.46% की गिरावट के साथ 23.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख