शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा बढ़ा, शेयर में गिरावट

गोदरेज इंडस्ट्रीज का 2014-15 तीसरी तिमाही में मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 39% बढ़ कर 91 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल कंपनी को 65 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तीसरी तिमाही के दौरान गोदरेज इंडस्ट्री की आमदनी में पिछले साल के मुकाबले 17% की बढ़त दर्ज की गयी। कुल आमदनी 2,026 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,374 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुँच गयी।

इसी दौरान कृषि कारोबार में पिछले साल के मुकाबले 29% की बढ़त दर्ज हुई। तीसरी तिमाही के दौरान रियल एस्टेट कारोबार से होने वाली आय में 112%  की बढ़ोतरी देखने को मिली है, साथ ही कंज्यूमर प्रोडक्ट की बिक्री में भी तिमाही के दौरान 16% की बढ़त दर्ज हुई है।

हालाँकि दूसरी तरफ केमिकल कारोबार के मार्जिन पर लागत बढ़ने के साथ माँग में गिरावट का असर देखने को मिला है। 2014-15 की तीसरी तिमाही के दौरान केमिकल कारोबार से होने वाली आय पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 9% बढ़ी है। 

आज बीएसई में कारोबार की शुरुआत में यह शेयर सपाट खुलने के बाद ऊपर चढ़ा, लेकिन नतीजों के बाद सिर्फ चंद मिनटों में यह शेयर 314 रुपये से गिर कर 304 रुपये तक फिसल गया। करीब 12.45 बजे यह शेयर करीब 1 रुपये या 0.32% नीचे 307.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!