शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कृषि क्षेत्र की सुस्ती से घटी एस्कॉर्ट्स (Escorts) की आय

कारोबारी साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में एस्कॉर्ट्स की आय और मुनाफे में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 21.75% घटा, जबकि आय 9.7% घटी है। इस तिमाही में मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के 45.5 करोड़ रुपये से घट कर 35.6 करोड़ रुपये रहा। वहीं आय 1,175 करोड़ रुपये से घट कर 1,061 करोड़ रुपये रह गयी। 

साल 2014-15 की दूसरी तिमाही के मुकाबले कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री में 5.8% की बढ़त देखने को मिली है, वहीं घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री 9.5% बढ़ी है। हालाँकि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले ट्रैक्टर की बिक्री 16.6% घटी है, जिसका साल-दर-साल मुनाफे और आय पर सीधा असर पड़ा है। ट्रैक्टर कारोबार से होने वाली आय में पिछले साल के मुकाबले 12.8% की गिरावट देखने को मिली है। 

दूसरी तरफ निर्माण क्षेत्र के वाहनों की बिक्री सितंबर तिमाही के मुकाबले 7.2% और 2013-14 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 8.7% बढ़ी है। ऑटो कारोबार से होने वाली आय 29.4 करोड़ रुपये से घट कर 25.5 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के रेलवे उत्पादों के जरिए होने वाली आय में पिछले साल के मुकाबले 17.7% की बढ़त देखने को मिली है।

कंपनी के ये नतीजे आज बुधवार को बाजार बंद होने से करीब आधे घंटे पहले आये और नतीजों के बाद इसके भाव पर सकारात्मक असर दिखा। बीएसई में यह अंत में 4.70 रुपये या 4.20% की बढ़त के साथ 116.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!