शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) का राजस्थान सरकार से समझौता

रिलायंस पावर (Reliance Power) ने 6,000 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए राजस्थान सरकार के साथ आशय पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

ये संयंत्र अगले 10 वर्षों में स्थापित किये जायेंगे। आशय पत्र पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और रिलायंस पावर के चेयरमैन अनिल अंबानी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये गये। इस समझौते के साथ ही मुख्यमंत्री ने पोकरण के धीरूभाई अंबानी सौर ऊर्जा पार्क में स्थापित कंपनी की 100 मेगावॉट की परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

पोकरण स्थित प्लांट की परियोजना रिलांयस पावर की 100%स्वामित्व वाली कंपनी राजस्थान सन टेक्निक एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सन 2010 में मिली थी। कंपनी के मुताबिक प्लांट से 2.30 लाख घरों तक बिजली पहुँचायी जा सकेगी। कंपनी का दावा है कि परियोजना की मदद से कार्बन उत्सर्जन सालाना 2.4 लाख टन तक घटाया जा सकेगा, जो सड़कों से 80,000 कारों को हटाने के बराबर होगा।

गुरूवार के कारोबार में रिलांयस पावर के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएससी में 1.35 रुपये या 2.34%की बढ़त के साथ 59.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख