शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) की आय में बढ़त से मुनाफे पर सकारात्मक असर

ऊर्जा क्षेत्र की सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) का 2014-15 की तीसरी तिमाही का मुनाफा 18%बढ़ कर 1,228 करोड़ रुपये हो गया है।

साल 2013-14 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,042 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। इस तिमाही में कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 18.15% बढ़ कर 4,353 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल इसी अवधि में कुल आय 3,684 करोड़ रुपये थी। तीसरी तिमाही में कंपनी को दूरसंचार क्षेत्र से 77.6 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 2013-14 की तीसरी तिमाही में यह आँकड़ा 67.68 करोड़ रुपये था।

कंपनी की अन्य आय में भी सुधार देखने को मिला है। पिछले साल के मुकाबले इस तिमाही में अन्य आय 114 करोड़ रुपये से बढ़ कर 132 करोड़ रुपये हो गयी है।

गुरुवार को नतीजों के आते ही इसके शेयर भाव में उछाल देखने को मिली। यह 151.70 रुपये के उच्चतम स्तर तक चढ़ने के बाद अंत में 4.55 रुपये या 3.12%बढ़ कर 150.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख