शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) का तिमाही मुनाफा घटा

सरकारी क्षेत्र की कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) का 2014-15 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 16.23% गिरा है।

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में  कंपनी को 3,262 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में मुनाफा 3,894 करोड़ रुपये था। वहीं वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही में आमदनी 4.36% बढ़ कर 19,944 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 19,110 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

बीती तिमाही के दौरान कुल उत्पादन पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 11.52% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही में उत्पादन 13.16 करोड़ टन रहा, वहीं 2013-14 की तीसरी तिमाही में कुल उत्पादन 11.8 करोड़ टन था।

कोल इंडिया के ये नतीजे गुरुवार शाम को घोषित हुए थे। आज सुबह थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद इसका शेयर मजबूती के साथ चल रहा है। दोपहर करीब एक बजे यह 5.80 रुपये या 1.57% की बढ़त के साथ 374.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!