शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजय सिंह के प्रस्ताव को सीसीआई की मंजूरी, स्पाइसजेट शेयर 18% उछला

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने विमानन कंपनी स्पाइसजेट में अजय सिंह द्वारा बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रतिस्पर्धा आयोग की हरी झंडी के बाद एयरलाइंस के मूल प्रवर्तक अजय सिंह एयरलाइंस का स्वामित्व और नियंत्रण हासिल करने के करीब पहुँच गये हैं। सौदे के तहत अजय सिंह इस विमानन कंपनी के 58.46% यानी करीब 35 करोड़ शेयर खरीदेंगे। प्रस्तावित सौदे को नागर विमानन मंत्रालय पहले ही मंजूरी दे चुका है।

नकदी संकट से जूझ रही स्पाइसजेट को इस सौदे से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। सौदे से विमानन कंपनी में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा। मंजूरी के बाद स्पाइसजेट के शेयर में तेज उछाल देखने को मिला है। ऐलान के बाद एयरलाइन के शेयर में 18% की तेज बढ़त देखने को मिली है। (शेयर मंथन 20 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख