शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीडी सीमेंटेशन (ITD Cementation) को 2,168 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 18% बढ़ा

निर्माण क्षेत्र की कंपनी आईटीडी सीमेंटेशन (ITD Cementation) को मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के चौथे कंटेनर टर्मिनल के विकास कार्य के लिए 2,168 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

कंपनी को ड्रेजिंग और जमीन के विकास का कार्य करना है, जो कि इस कंटेनर टर्मिनल की विकास योजना के प्रथम चरण का एक हिस्सा है। आईटीडीसी सीमेंटेशन के मुताबिक कंपनी को मिला ये अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है कंपनी को ये ऑर्डर भारत मुंबई कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड यानी बीएमसीटी से मिला है। बीएमसीटी के पास पोर्ट के चौथे टर्मिनल के लिए 30 साल का डिजाइन, निर्माण, परिचालन और हस्तांतरण का अधिकार है। बीएमसीटी के मुताबिक टर्मिनल का प्रथम चरण 2018 की शुरूआत से काम शुरू कर देगा।

ऑर्डर की खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेज उछाल देखने को मिला है। कारोबार के दौरान एनएसई पर शेयर में करीब 20% की बढत देखने को मिली। शुक्रवार को एनएसई पर शेयर 18.79% की बढ़त के साथ से 603.65 के स्तर पर बंद हुआ । (शेयर मंथन 20 फरवरी 2015)      

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख