शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजेश एक्सपोर्ट को 732 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

सोने और हीरों के आभूषणों के निर्माता और निर्यातक राजेश एक्सपोर्ट्स को 732 करोड़ रुपये के आभूषणों के निर्यात का ऑर्डर मिला है।

कंपनी के मुताबिक उनको ये ऑर्डर यूएई की एक कंपनी की तरफ से मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर 31 मार्च 2015 तक पूरा करना है। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि इस ऑर्डर के पूरा होने पर उनकी मुनाफे पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक इस ऑर्डर को बैंग्लुरु स्थित यूनिट में पूरा किया जाएगा। कंपनी का शेयर फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान शेयर में 3% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। (शेयर मंथन 23 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!