शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजय सिंह फिर बने स्पाइसजेट के प्रमोटर

स्पाइस जेट के मूल प्रवर्तक अजय सिंह एक बार फिर विमानन कंपनी के नेतृत्व की स्थिति में आ गये हैं।

अजय सिंह द्वारा विमानन कंपनी के 58.46% शेयर खरीदने के प्रस्ताव को पिछले हफ्ते प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी के बाद आज शेयर के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी। स्पाइसजेट के मुताबिक कलानिथि मारन और कल एयरवेज की पूरी शेयरहोल्डिंग अजय सिंह को हस्तांतरित हो गयी है। और कलानिथि मारन और कलएयरवेज प्रमोटर्स की सूची से हट गये हैं।

आज के कारोबार में स्पाइसजेट के शेयर में तेजी देखने को मिली है। शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। (शेयर मंथन 24 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख