शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओमेक्स ने 112 करोड़ रुपये में विशाखापट्टनम में 19.35 एकड़ जमीन बेची

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी ओमेक्स ने विशाखापट्टनम में स्थित 19.35 एकड़ जमीन को 112 करोड़ रुपये में बेच दिया है।

कंपनी फिलहाल अपनी मौजूदा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने और अन्य कारोबार से जुड़ी संपत्तियों से निवेश बाहर निकालने की रणनीति पर काम कर रही है। विशाखापट्टनम की जमीन का सौदा इसी रणनीति का हिस्सा है। कंपनी के मुताबिक इस सौदे से मिली रकम को मौजूदा परियोजनाओं में लगाया जायेगा।

आज के कारोबार में ओमेक्स के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। (शेयर मंथन 24 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!