शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने अफ्रीकी कारोबार में निवेश बढ़ाया

एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer Products) ने अफ्रीका में अपना निवेश बढ़ा दिया है।

 

कंपनी ने बालों की देखभाल से जुड़े ब्रांड 'डार्लिंग' के साउथ अफ्रीका और मोजाम्बिक कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा कर 90% कर दी है। गोदरेज ने इस बारे में डार्लिंग ग्रुप के साथ करार किया है। जीएसपीएल के मुताबिक कंपनी डार्लिंग ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रही है और मौजूदा निवेश इसी रणनीति का एक हिस्सा है। डार्लिंग ग्रुप का कारोबार अफ्रीका के 14 देशों में फैला है, डार्लिंग और अमीगोस ग्रुप के ब्रांड हैं।  

पिछले महीने ही कंपनी ने इसी सेग्मेंट की एक दक्षिण अफ्रीकी कंपनी फ्रिका हेयर का अधिगृहण किया था। कंपनी के मुताबिक उसे अफ्रीकी कारोबार से सालाना 20 करोड़ डॉलर का आय हो रही ही। गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में आज बढ़त देखने को मिली है। शेयर में आज 1.50% से अधिक की बढ़त दर्ज हुयी। (शेयर मंथन 25 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!