शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी की भारत फोर्ज (Bharat Forge) को खरीदने की सलाह, शेयर साल के उच्चतम तक पहुँचा

भारत फोर्ज के शेयर में आज रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है।

शेयर आज 52 हफ्ते के नये उच्चतम स्तर तक पहुँच गया। शेयर में तेजी के पीछे सिटी द्वारा भारत फोर्ज के शेयर को अपग्रेड करना रहा। सिटी ने शेयर के लिए श्रेणी 'बेचें' से बदल कर 'खरीदें' कर दिया है। शेयर के लिये लक्ष्यभी 898 से बढ़ाकर 1,526 रुपये कर दिया है। सिटी के मुताबिक यूरोप से मिलने वाले ऑर्डर और व्यवसायिक वाहनों की मांग में सुधार के कारण ही शेयर को अपग्रेड किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस्रायल की कंपनी राफेल के साथ हाल ही मे कल्याणी ग्रुप का करार भी भारत फोर्ज के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज के कारोबार में भारत फोर्ज के शेयर में करीब 3% की बढ़त दर्ज हुयी है। (शेयर मंथन 25 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख