शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डालमिया सीमेंट ने ओसीएल इंडिया में हिस्सेदारी बढ़ायी

देश की सीमेंट कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (Dalmia Cement (Bharat) Ltd) ने ओसीएल इंडिया लिमिटेड (OCL India) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है।

कंपनी के मुताबिक उन्होने ओसीएल में अपनी हिस्सेदारी 48% से बढ़ाकर 74.6% कर दी है। ओसीएल इंडिया पूर्वी भारत में स्थित सीमेंट उत्पादक कंपनी है ओसीएल इंडिया के प्लांट ओडिशा, पश्चिम बंगाल में स्थित है। सीमेंट सेक्टर में कंसोलिडेशन और ग्रोथ के लिए डालमिया सीमेंट दक्षिण, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में नई संपत्तियां स्थापित कर रहा है। हिस्सेदारी में बढ़ोतरी इसी रणनीति का हिस्सा है।

डील की खबर के बाद ओसीएल इंडिया के शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में शेयर करीब 12% गिरकर बंद हुआ>(शेयर मंथन 25 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!